अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मिलन के विरुद्ध

 

कभी कभी
सोचता हूँ
यदि मनुष्य ने
एक दूसरे तक पहुँचने के मार्ग
इतने सरल न बनाए होते। 
यदि दूरी
केवल भूगोल नहीं
एक अनुशासन होती
तो शायद
हृदय अपने ही भीतर
अधिक गहरे उतरता
मिलन
अपने साथ
कितनी अनकही विडंबनाएँ लाता है
समीपता के भीतर ही
विरक्ति के बीज छिपे रहते हैं। 
 
स्पर्श
जो प्रारंभ में
एक मधुर आश्वासन होता है
धीरे धीरे
अधिकार की कठोर भाषा में बदल जाता है
और फिर
वही निकटता
एक दिन
अपरिचय का सबसे तीखा अनुभव बन जाती है
इसलिए कभी लगता है
कि दूरी
केवल अभाव नहीं
संरक्षण भी है। 
 
यदि हम
एक दूसरे को
केवल शब्दों में छूते
तो कितनी कोमल रहती दुनिया
पत्रों की स्याही में
उँगलियों की ऊष्मा बसती
और अक्षरों के बीच
धड़कता रहता
अधूरा किन्तु सुरक्षित प्रेम
कितना कुछ बचा रहता
अनकहा
और उसी अनकहे में
अपनी सबसे सुंदर आकृति में जीवित। 
 
काग़ज़
केवल संदेश का माध्यम नहीं होता
वह प्रतीक्षा का शरीर बन जाता
जिसे खोलते समय
हृदय अपनी धड़कनों को
धीरे धीरे पढ़ता
कोई शब्द
सीधे कानों में नहीं उतरता
वह पहले आँखों से गुज़रता
फिर आत्मा में उतरकर
अपना घर बनाता
और तब
प्रेम
क्षणिक आवेग नहीं रहता
वह दीर्घ साधना बन जाता। 
 
सोचता हूँ
यदि संवाद
केवल लिखित होता
तो कितनी बच जातीं चीख़ें
कितने हाथ
घृणा की ओर नहीं मुड़ते
वे शब्दों को सँवारते
वाक्यों को सहलाते
और अर्थों में शरण लेते
बारूद की गंध से पहले
स्याही की गंध
मनुष्य के भीतर बसती
और युद्ध
शायद
एक अधूरा वाक्य बनकर
किसी ड्राफ़्ट में ही रह जाता। 
 
दूरी
मनुष्य को
अकेला नहीं करती
वह उसे
स्वयं के निकट लाती है
जहाँ वह
अपने ही भीतर
दूसरे का स्थान बना सकता है
बिना उसे खोए
कितना अद्भुत होता
यदि हम
मिलने से अधिक
लिखने पर विश्वास करते। 
 
यदि हर विदाई
एक नए पत्र की शुरूआत होती
और हर प्रतीक्षा
एक नए अर्थ की सम्भावना
तब शायद
बिछड़ना
इतना पीड़ादायक न होता
क्योंकि जो कुछ भी होता
वह अक्षरों में सुरक्षित रहता। 
 
और हम
कभी भी
किसी भी क्षण
उन शब्दों के बीच
वापस लौट सकते
जहाँ प्रेम
समय से परे
अपनी शांत और दीर्घ श्वास में
अब भी जीवित होता। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

कविता-मुक्तक

कविता

बाल साहित्य कविता

लघुकथा

गीत-नवगीत

दोहे

साहित्यिक आलेख

स्मृति लेख

कहानी

काम की बात

सामाजिक आलेख

कविता - हाइकु

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

चिन्तन

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ललित निबन्ध

स्वास्थ्य

खण्डकाव्य

नाटक

रेखाचित्र

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं