अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हमारा वो ज़माना

 

हम
सन् उन्नीस सौ साठ से
नब्बे तक जन्मे लोग
कोई एक तारीख़ नहीं
एक पूरा अनुभव हैं
जो आज
कैलेंडर में उम्र बढ़ाता हुआ
स्मृतियों में और गहराता जा रहा है। 
 
हम वह पीढ़ी हैं जिसने
सिक्कों को
हथेली पर रखकर
ख़ुशी का वज़न तौला
और आज
डिजिटल अंकों में
ज़िंदगी का हिसाब समझती है। 
 
हमने स्याही की गंध में
पहला अक्षर लिखा
पेंसिल के छिलके में
अपना धैर्य पहचाना
और आज
उँगलियों की नोक से
पूरी दुनिया खोल लेते हैं
फिर भी
कभी-कभी
क़लम की खड़खड़ाहट
ज़्यादा सच्ची लगती है। 
 
हमारे बचपन में
साइकिल
सिर्फ़ साधन नहीं
सपना थी
और आज
कार की चाबी जेब में रखकर भी
हम
पैदल चलती यादों में
ख़ुद को हल्का महसूस करते हैं। 
 
हमने
टेप रिकॉर्डर के बटन पर
गीत नहीं भाव दबाए
ट्रांजिस्टर की आवाज़ में
पूरा महल्ला समेटा
और आज
हाई डेफ़िनिशन साउंड में भी
कभी-कभी
मन की आवाज़ खो जाती है। 
 
हम वह आख़िरी बच्चे थे
जिनका बचपन
मार्कशीट और टीआरपी से
अलग रहा
जो खेलते थे रिंग्स से
टायर से, सलाई से
और जिन्हें
खेल का सर्टिफ़िकेट
कभी नहीं चाहिए था। 
 
कच्चा आम तोड़ना
चोरी नहीं
मौसम से दोस्ती थी
किसी भी घर की कुंडी खटखटाना
अपराध नहीं
रिश्तों की सहजता थी। 
 
दोस्त की माँ का खाना
उपकार नहीं
घर जैसा स्वाद था
और
दोस्त के पिताजी की डाँट
ईर्ष्या नहीं
अपनापन थी। 
 
हम
अपनी बहनों से
खुलेआम उलझते थे
और जानते थे
शाम तक
सब ठीक हो जाएगा। 
 
दो दिन कोई दोस्त न दिखे
तो
बस्ता उठाकर
उसके घर पहुँचना
यही हमारी
सोशल मीडिया थी। 
 
स्कूल में
किसी के पापा आ गए
तो
दौड़ती हुई ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाती थी
बिना कैमरे
बिना एंकर। 
 
हम महल्ले के
हर काम में
अपने आप शामिल थे
क्योंकि
समाज हमारे लिए
अलग शब्द नहीं
अपना आँगन था। 
 
हमने
गावस्कर की बल्लेबाज़ी
और
कपिल का हौसला देखा
पीट सम्प्रस की सर्विस
और
स्टेफ़ी ग्राफ की दृढ़ता जानी। 
 
हम
राज से, अमिताभ तक
और
राजेश खन्ना से, शाहरुख तक
दिल बदलते रहे
बिना अपराधबोध के। 
 
हमने
पैसे जोड़कर
वीसीआर किराए पर लिया
और
एक साथ
कई फ़िल्में देखीं
जिनमें
हम ख़ुद को खोजते थे। 
 
शिक्षक की मार
हमें तोड़ती नहीं थी
बस यह डर रहता था
कि
घर तक बात न पहुँचे
क्योंकि
वहाँ
संस्कारों की
अगली कक्षा थी और
फिर से पिटाई का डर था। 
 
हम
शिक्षक को
कभी जवाब नहीं देते थे
और
दशहरे पर
आज भी
उन्हीं के चरणों में
सम्मान रख आते हैं। 
 
हमारे पास
मोबाइल नहीं था
पर
इंतज़ार था
जो आज
सबसे महँगा हो गया है। 
 
हम
पंकज उधास की
ग़ज़ल सुनकर
चुपचाप
आँखें पोंछ लेते थे
क्योंकि
भावनाओं का
प्रदर्शन
ज़रूरी नहीं था। 
 
हमारे लिए
प्यार
घोषणा नहीं
संकोच था
और
शादी
साहस का दूसरा नाम। 
 
बालवाड़ी नहीं
सीधे स्कूल
और
अगर न भी जाएँ
तो
जीवन
रुकता नहीं था। 
 
हम
अकेले स्कूल जाते थे
और
माता-पिता
डर से नहीं
भरोसे से जीते थे। 
 
प्रतिशत नहीं
पास या फ़ेल
और
ट्यूशन
कमज़ोरी मानी जाती थी। 
 
किताबों में
मोरपंख
और
पत्तियाँ रखकर
हम
ज्ञान को
मंत्र की तरह मानते थे। 
 
कपड़े की थैली
और
टिन का बक्सा
हमारी रचनात्मकता थी
जिसमें
सपने भी
सहेजे जाते थे। 
 
पुरानी किताबें बेचना
शर्म नहीं
संस्कार था। 
 
साइकिल के डंडे
और
कैरियर पर बैठकर
हमने
संतुलन सीखा
जो आज
जीवन में
काम आता है। 
 
नंगे पाँव
गली क्रिकेट
और
किसी भी गेंद से
खेलने का सुख
आज भी
किसी स्टेडियम से बड़ा है। 
 
हमने
पॉकेट मनी नहीं माँगी
और
ज़रूरतें छोटी थीं
पर
दिल भरे हुए थे। 
 
दिवाली की
फुलझड़ी
एक-एक करके
फोड़ना
हमारी
समझदारी थी। 
 
हमने
कभी
आई लव यू नहीं कहा
पर
हर काम में
प्यार रखा। 
 
आज
हम संघर्ष में हैं
कहीं पहुँचे
कहीं रुके
पर
अब भी
सपनों से जुड़े हैं। 
 
हम
दुनिया में कहीं भी हों
लेकिन
हम जानते हैं
हमने
ज़िंदगी को
छुआ है
ओढ़ा है
जिया है। 
 
हम अच्छे हों
या बुरे
पर
इतना सच है
कि
हमारा भी
एक ज़माना था
और
वही ज़माना
आज भी
हमें
ज़िंदा रखे हुए है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे

कविता

सामाजिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

साहित्यिक आलेख

कविता - हाइकु

कहानी

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

चिन्तन

लघुकथा

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ललित निबन्ध

कविता-मुक्तक

गीत-नवगीत

स्वास्थ्य

स्मृति लेख

खण्डकाव्य

बाल साहित्य कविता

नाटक

रेखाचित्र

काम की बात

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं