अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सीता का संत्रास

बहुत सहे हैं दुःख मैंने कुछ तुमको सहने होंगे।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

तोड़ धनुष शिव को जब तुमने मुझसे ब्याह रचाया था।
राजनंदनी बनने का सुख मैंने उस क्षण पाया था।
हम सब बहनें रानी बन कर जब कौसलपुर आईं थीं।
हमने अपने आँचल में वो सारी ख़ुशियाँ पाईं थीं।
नहीं कभी थी राजलालसा न मन में अभिलाषा थी।
माँग राम सिन्दूर सजाने की मन में बस आशा थी।

 

कब सोचा था माँ कैकई के नश्तर अब सहने होंगें।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

राजा दशरथ बाध्य हुए क्यों कैकई के अरमानों से।
क्यों कौशल्या चुप बैठीं थीं अंतःपुर अफ़सानों से।
माना रघुवंशों के जीवन में वचन मान सबकुछ होता।
माना रघुवंशों के मन में प्रण प्राण बना सदा सोता।
नई नवेली दुल्हन आईं थीं कुछ अपने अरमान लिए।
कुछ खोने कुछ पाने कुछ अपनी पहचान लिए।

 

हा! किसे पता उनको ये विरह बाण सहने होंगें।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

राम अकेले वन को जाएँ और सीता भोगे राजविलास
ये कैसा निर्णय था प्रियवर रखो भी न तुम मुझको पास
जीवन भर हम साथ रहेंगे जब ये वचन दिया था गर।
मुझे छोड़ कर जाने का क्यों निर्णय लिया गया था फिर।
क्या तुम बिन सीता कौसल के अंतःपुर में रह पाती।
क्या दुनिया के तानों को वो जीवन में सह पाती।

 

कितनी आतुरता से सीता ने वल्क वस्त्र पहने होंगे।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

किंचित मात्र न सोचा मन में मेरी क्या हालत होगी।
जो भोगेंगे राम कष्ट वो सीता की पीड़ा होगी।
आज अयोध्या सूनी सूनी आज अवधपुर खाली है।
इस उपवन को छोड़ चला अब देखो उसका माली है।
कर्तव्यों के कंटक पथ पर राम संग चली सीता।
मुस्काती अनुगामित बन कर चली भाग्य छली सीता।

 

अधरों पर मुस्कानों के संग पीड़ा के गहने होंगे।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।


स्वर्ण हिरण वो ज़िद थी मेरी वो तुमको लाना होगा
किसे पता था लाँघ लक्ष्मण रेखा सीता को जाना होगा।
स्त्री सुलभ उस आशा को काश रोक दिया तुमने होता।
तत्क्षण लोभ की भाषा को काश टोक दिया तुमने होता।
शूपर्णखा की नाक काटना रावण का प्रतिशोध बना
स्त्री का अपमान बन गया देखो कितना रक्त सना।

 

सीता हो या शूपर्णखा दर्द उसे सब सहने होंगे।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

एक नागरिक की मंशा ने मन पर क्यों आघात किया?
अपनी प्रिय पवित्र सीता पर तुमने फिर क्यों घात किया?
क्यों मेरे चरित्र पर तुमने आज गड़ा ये शूल दिया?
बेसिर पैर की बातों को क्यों इतना ज्यादा तूल दिया?
एक गर्भिणी माता को तुमने फिर वनवास दिया।
पूर्ण समर्पण के बदले में तुमने ये अविश्वास दिया।

 

क्या तुम उत्तर दोगे प्रियवर प्रश्न मेरे कुछ पैने होंगे!
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

 

लव कुश जैसे सुतों की माता राम की मैं अनुगामनी।
सत्य शपथ है राम तुम्हारी मैं गंगा सी पावनी।
स्त्री जीवन कठिन तपस्या अपमानों को सहती है।
कर्तव्यों के पथ पर चल कर अविरल निर्मल बहती है।
कर्तव्यों की बलिवेदी पर बीज सुखों के बोना है।
हे धरती माँ गोद तुम्हारी सीता सुता को सोना है।

 

सीता के संग सुख के पल श्री राम तुम्हें खोने होंगे।
कुछ प्रश्नों के उत्तर श्री राम तुम्हें अब देने होंगे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

कविता

गीत-नवगीत

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं