अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मैं दिनकर का वंशज हूँ – 002

मैं दिनकर का वंशज हूँ
(गीत)

मैं कवि दिनकर का वंशज हूँ,
इतिहास बनाने आया हूँ।
रुधिर खौल कर ज्वाला हो,
वो गीत सुनाने आया हूँ।

(गतांक से आगे )
4.
सप्त सिंधु जिसके पग धोता
हिमगिरि मुकुट सुशोभित है।  
पुण्य भूमि यह भारत माता
जनगण विमल विमोहित है।
गंगा जमुन त्रिवेणी संगम
भारत शुचिता मंदिर है।
जीवन का संगीत मधुरमय
उपवन सकल मनोहर है।
 
पुण्यभूमि की रचना अनुपम
तुम्हें दिखाने आया हूँ।
 
5.
उठो मध्य भारत के लालो
स्वयं शक्ति को पहचानो।
यू पी वाले अब तुम जागो
मन कुछ करने की ठानो।
उठो बिहारी पटना वालो  
सच्चाई से मत भागो।
सुन लो अब सब ओ बंगाली
ख़ुद को मेहनत में पागो।
 
उदयाचल सूरज उगना है
नींद भगाने आया हूँ।
 
6.
राजस्थानी वीरो जागो
क़सम तुम्हें रजपूतों की।
कर्नाटक गोवा की धरती
टीपू शिवा सपूतों की।
जगो उड़ीसा की बालाओ
अपना परचम लहराओ।
तमिलनाडु केरल का गौरव
फिर से वापिस ले आओ।
 
युग युग से भारत का गौरव
आज बताने आया हूँ।
 
7.
महाराष्ट्र का गौरव जागे
केरल का उत्साह जगे।
पूर्वोत्तर की जनता जागो
आंध्रा का विश्वास जगे।
दिल्ली का अनुशासन जागे
पंजाबी अस्तित्व जगे।
जम्मू का वो जीवट जागे
लद्दाखी व्यक्तित्व जगे।
 
सतत सत्य के अनुशीलन का
मान बताने आया हूँ।
 
8.
वेद उपनिषद शुचिता जागे
धर्म ध्वजा आल्हाद जगे।
राम कृष्ण की धरती जागे
मन का वो प्रहलाद जगे।
छत्रसाल बुंदेला जागे
जगे मराठों का अभिमान।
पृथ्वी की वो आँखें जागें
जिनमें था जीवन सम्मान।
 
पुण्यभूमि की गौरव गाथा
आज सुनाने आया हूँ।
 
9.
दलित आदिवासी उठ जागो
जगे ब्राह्मणों का महा तेज।
छत्रिय वैश्य महाबल जागे
कर दो दुश्मन को निस्तेज।
मजदूरों का स्वेद जगे अब
अधिकारों का भाग मिले।
जहाँ जहाँ हैं अत्याचारी
उन्हें न्याय की आग मिले।
 
भारत वैभव की परिभाषा
तुम्हें सिखाने आया हूँ।
 
— क्रमशः

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

कविता

गीत-नवगीत

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं