अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नशे पर दो कविताएँ


1.
चुप्पियों में चिल्लाते सपने

 
रात की देहरी पर
एक आदमी हर रोज़
खो जाता है बोतल के तल में। 
वो लौटता तो है, 
पर आँखों में पिता नहीं, 
बस धुँधलाया सा कोई चेहरा होता है। 
 
रसोई में खड़ी औरत, 
जिसके हाथ कभी महकते थे हल्दी-हींग से, 
अब काँपते हैं
उसकी चिल्लाहट से पहले रोटियाँ सेंकने में। 
उसके होंठों पर कोई शिकायत नहीं, 
पर उसका मौन
हर रोज़ आत्मा के किसी कोने को जलाता है। 
 
बच्चे . . . 
जिन्होंने स्कूल की वर्दी में
सपनों की सिलवटें छुपा रखी थीं, 
अब वो किताबें कम, 
दरवाज़ा ज़्यादा ताकते हैं 
कि पापा आज गाली देंगे, 
या चुपचाप सो जाएँगे? 
 
छोटा बेटा
जो डॉक्टर बनना चाहता था, 
अब सोचता है 
“शराब कितने की आती है?” 
और बड़ी बेटी, 
जिसके बालों में माँ रोज़ चाँद गूँथती थी, 
अब सिर झुकाए चलती है 
कि महल्ले वालों की आँखें
उसके कपड़े नहीं, किरचों में बँटी इज़्ज़त टटोलती हैं। 
 
घर अब घर नहीं, 
एक रावण का अड्डा बन चुका है, 
जहाँ हर रात सीता नहीं जलती 
 
बल्कि जलती है
एक पूरी पीढ़ी की सम्भावना। 
 
औरत चुप है, 
क्योंकि समाज कहता है 
“पति है . . . सहना तो पड़ेगा।” 
बच्चे चुप हैं, 
क्योंकि उन्होंने चीखने से पहले
सीख लिया है डरना। 
 
एक दिन . . . 
वो आदमी
घर नहीं लौटता। 
और पुलिस बताती है 
कि सड़क पर किसी ने उसे
उसकी ही बोतल के काँच से काट दिया। 
 
औरत नहीं रोती। 
बच्चे नहीं काँपते। 
महल्ला नहीं फुसफुसाता। 
सब जैसे . . . स्वस्थ हो गए। 
 
लेकिन उस राख से
उठने वाला धुआँ
कभी-कभी
फिर से भर देता है दीवारों को 
सिर्फ़ एक सवाल से:
 
“क्या यही था जीवन?” 

2.
नशा–एक टूटता घर

 
पिता हर शाम
बोतल लेकर लौटते हैं। 
घर की दीवारें काँपती हैं, 
बच्चों की आँखें डर से भर जाती हैं। 
 
रसोई में माँ
धीमे आँसू पोंछती है, 
सड़ी सब्ज़ी में
आज भी नमक कम है। 
 
पढ़ाई की किताबें
धूल फाँकती हैं मेज़ पर। 
बेटा अब ट्यूशन नहीं जाता, 
बेटी ने सपना छोड़ दिया 
डॉक्टर बनने का। 
 
रात को चीखें उठती हैं 
बरतन गिरते हैं, 
दरवाज़े धड़धड़ाते हैं, 
माँ का चेहरा और नीला पड़ जाता है। 
 
पड़ोसी दरवाज़े बंद कर लेते हैं, 
शहर सो जाता है
पर इस घर में नींद नहीं आती। 
 
सुबह
पिता फिर माफ़ी माँगते हैं, 
“अब नहीं पियूँगा . . . “
माँ चुपचाप रोटियाँ बेलती है। 
 
बच्चे समझ चुके हैं 
ये वादा
कल फिर टूट जाएगा। 
 
नशा, 
सिर्फ़ शरीर नहीं जलाता, 
ये सपनों को राख करता है, 
माँ की हँसी को छीन लेता है, 
बेटियों के होंठों की मुस्कान को खो देता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कहानी

दोहे

सामाजिक आलेख

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

गीत-नवगीत

कविता - हाइकु

कविता-मुक्तक

कविता - क्षणिका

लघुकथा

स्वास्थ्य

स्मृति लेख

खण्डकाव्य

ऐतिहासिक

बाल साहित्य कविता

नाटक

साहित्यिक आलेख

रेखाचित्र

चिन्तन

काम की बात

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं