अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भोर की अनकही

 

मन के भीतरी आकाश में
कभी–कभी ऐसा होता है
कि गीतों के स्वर
जैसे अपनी ही प्रतिध्वनि से भयभीत हो उठें
अर्धनिद्रा में डूबे
अधूरी पंक्तियों की तरह
हकलाने लगें, टूटने लगें, 
मानो शब्दों के भीतर बसी आत्मा
किसी अज्ञात विराम पर ठिठक गई हो। 
 
हम उस ठहराव में
कितनी ही रातों तक
अपनी ही थकान को ढोते रहे
जीवन के सूखे कंधों पर
एक अनाम उम्मीद का बोझ लिये
मानो चाँद के लिए तड़पता
चकोर हमीं हों, 
और भोर के लिए विनती करता
अंधेरे को चेहरों पर ढोते हुए
ख़ामोशी तक को थका देते हों। 
 
इच्छाएँ
वे थीं, हरी-नवेली कोंपलों की तरह। 
चाह यह थी कि हर कली
किसी तितली की साँस से महक उठे, 
हर अश्रुपूर्ण दृष्टि को
किसी उजले स्पर्श का सहारा मिले, 
हर पतझड़ के रौंदे उपवन में
फिर से एक सुगंधित साँस उग आए। 
पर नियति
वह एक अनलिखा निर्णय है, 
जिस पर किसी की उँगलियों का
कोई हस्ताक्षर नहीं होता। 
 
हम बूँद रहे
लहरों के सम्मुख, 
कंपित, अस्थिर, 
और फिर भी समर्पण का साहस लिए हुए
इस बुझी हुई देह में
कोई अंतिम ज्योति खोजते रहे। 
अश्रुओं की रीत चुकी नदी में
हृदय का संगीत ढूँढ़ते रहे, 
रात की विषादमयी गोद पकड़कर
भोर के अस्तित्व की भीख माँगते रहे। 
 
धरती पर कौन है
जो बिना दर्द के बड़ा हुआ हो? 
कौन है जो साँझ की परछाइयों में
कभी धुँधला न पड़ा हो? 
कौन सूर्य है
जो स्वयं की ज्वाला में
अगणित बार गलकर
उषा को जन्म न देता हो? 
कौन पथिक है जो मुक़ाम तक
बिना छाले, बिना भटके पहुँच पाया हो? 
 
शरीर
यह तो एक क्षणिक निवास है, 
प्राण
एक अनंत यात्रा की गूँज, 
और चेतना
मुक्ति की खोज में बादलों सी
अनवरत भटकती हुई रोशनी। 
फूल और शूल
दोनों अपनी-अपनी कथा कहते हैं, 
और हम
सत्य की परिधि में
सृजन और विनाश दोनों को
एक ही श्वास में नापते हुए
शांत सिन्धु की गहराई में
एक हल्की-सी हिलोर माँगते हैं। 
 
जीवन की यह खोज
भोर की ओर झुका हुआ वह क्षण है
जो कहता है
अँधेरा चाहे जितना भी हो, 
किसी एक अदृश्य ऊष्मा के भरोसे
हम अभी भी
सुबह के होने की प्रतीक्षा कर सकते हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

कहानी

कविता - क्षणिका

दोहे

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

ललित निबन्ध

कविता - हाइकु

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

कविता-मुक्तक

गीत-नवगीत

स्वास्थ्य

स्मृति लेख

खण्डकाव्य

ऐतिहासिक

बाल साहित्य कविता

नाटक

रेखाचित्र

चिन्तन

काम की बात

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं