अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हे राधे


(राधा अष्टमी पर कविता) 
 
हे राधा! 
आप नाम नहीं, 
एक अनुपम अनुभूति हो, 
प्रेम का ऐसा अमृत
जो केवल हृदय की गहराइयों में 
उतर कर ही पिया जा सकता है। 
 
आपका पावन चरित्र, 
निष्कलंक, निर्मल और चिरशाश्वत
जैसे यमुना के जल में 
उतरते चंद्रमा का प्रतिबिंब
जो हर दृष्टि को पवित्र कर देता है। 
 
राधा, 
आप कृष्ण की आल्हादिनी शक्ति हो, 
उनके स्वर में छिपी मधुरता, 
उनकी बाँसुरी की गूँज, 
उनके नयनों की छवि, 
उनकी लीला का प्राण। 
 
कृष्ण के बिना राधा अधूरी, 
और राधा के बिना कृष्ण मौन। 
आप दोनों का मिलन ही प्रेम का
परम रहस्य है
जहाँ प्रेमी और प्रेयसी
स्वयं को भूलकर
प्रेम ही बन जाते हैं। 
 
हे राधा! 
आपकी कृपा दृष्टि मात्र से
अज्ञानी ज्ञानी बन जाता है, 
सूखा हृदय सरस हो जाता है, 
और अधीर आत्मा को
संतोष की छाँव मिल जाती है। 
 
आपका कृपा कटाक्ष
साधना का सबसे दुर्लभ फल हैं। 
जो तुम्हारी ओर एक क्षण देख ले, 
या आप जिस पर करुणा दृष्टि डाल दें
वह जीवन भर
तृषित नहीं रहता। 
 
आज के समय में
जब प्रेम बाज़ार में बिक रहा है, 
और रिश्ते मुखौटों के नीचे
साँसें ले रहे हैं
राधा! आपकी प्रासंगिकता
पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। 
आप याद दिलाती हो
कि प्रेम का अर्थ स्वामित्व नहीं, 
बल्कि समर्पण है। 
प्रेम का अर्थ माँगना नहीं, 
बल्कि देना है। 
प्रेम का अर्थ शरीर नहीं, 
बल्कि आत्मा का मिलन है। 
 
आपका नाम जपना
केवल एक आस्था नहीं, 
बल्कि चेतना का उद्घाटन है। 
“राधे राधे” कहते ही
जैसे हृदय पर जमी धूल झर जाती है, 
मन निर्मल हो जाता है, 
और भीतर से कोई
अनसुना संगीत बजने लगता है। 
 
आज राधा अष्टमी है
व्रज में दीपक जलते हैं, 
गली-गली में फूल बिखरते हैं, 
मंदिरों में शंख बजते हैं, 
और स्त्रियाँ उपवास रखकर
आपको अपनी आराध्य सखी मानकर
आरती करती हैं। 
आपके अवतरण दिवस पर
कदंब की छाया हरी होती है, 
यमुना के तट पर भक्ति उमड़ पड़ती है, 
हर घर से आपका नाम का संकीर्तन
आकाश को गुंजित करता है। 
 
यह दिन केवल पर्व नहीं, 
भक्ति की पूर्णिमा है। 
यह दिन केवल स्मृति नहीं, 
प्रेम की पराकाष्ठा का उत्सव है। 
 
हे राधा! 
आपका नाम ही मंत्र है, 
आपकी करुणा ही साधना है, 
आपका प्रेम ही मुक्ति है। 
 
आज राधा अष्टमी पर
मैं यही प्रार्थना करता हूँ
कि हर हृदय में
आपकी मधुरता जागे, 
हर रिश्ते में
आपका निष्कलंक प्रेम बहे, 
हर आत्मा
आपके जप से प्रकाशित हो। 
 
राधे-राधे
आपके बिना
यह सृष्टि अधूरी है, 
और आपका साथ
हर जीवन पूर्ण। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

साहित्यिक आलेख

कविता

कविता-मुक्तक

दोहे

सामाजिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

कविता - हाइकु

कहानी

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

चिन्तन

लघुकथा

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ललित निबन्ध

गीत-नवगीत

स्वास्थ्य

स्मृति लेख

खण्डकाव्य

बाल साहित्य कविता

नाटक

रेखाचित्र

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं