अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मेरे जाने के बाद

 

मेरे जाने के बाद
शायद तुम
धीरे से याद करोगे
वे क्षण
जो मुझे समझ न पाने की धूल में
अनदेखे रह गए थे
 
तब तुम्हें दिखेगा
कि मैं उतना कठोर नहीं था
जितना तुमने समझ लिया था
मेरी चुप्पी
दरअसल अहंकार नहीं
अंतर में चलती हुई
एक गहरी साधना थी
मैं बोलता कम था
क्योंकि शब्दों से अधिक
मैं सम्बन्धों को
अनुभव में जीना चाहता था। 
 
मेरे जाने के बाद
शायद तुम्हें याद आए
कि मैंने कभी
तुमसे कुछ माँगा नहीं
न समय
न स्वीकृति
न ही अपने लिए
कोई विशेष स्थान
मैं बस
इतना चाहता रहा
कि मेरे कारण
किसी की आँख न भीगे
मेरे किसी व्यवहार से
किसी का मन न टूटे। 
 
पर विडंबना देखो
मेरे मौन को
तुमने दूरी समझ लिया
मेरे संयम को
घमंड का नाम दे दिया गया
जो भीतर था
वह कभी
बाहर आ ही नहीं पाया
और जो बाहर दिखा
वह मेरा सत्य था ही नहीं। 
 
मेरे जाने के बाद
तुम्हें याद आएगा
वह हल्का सा मुस्कुराना
जब तुम क्रोधित थे
और मैं
तुम्हारी बातों को
बिना प्रतिकार सुना करता था
तुम्हें दिखेगा
कि जिन पलों में
तुमने मुझे अकेला छोड़ा
मैंने उन्हीं पलों में
तुम्हारे लिए शुभ ही सोचा
 
तुम्हें यह भी स्मरण होगा
कि जब मैं आगे बढ़ा
तो तुम्हारी आँखों में
प्रशंसा नहीं
एक अनकहा संकोच था
और कुछ चेहरों पर
ईर्ष्या की हल्की छाया
वे भी
जो मेरे सबसे निकट थे
मेरी उड़ान से
अस्वस्थ हो उठे थे
जैसे मेरी सफलता
उनके अपने अस्तित्व पर
कोई प्रश्नचिह्न हो। 
 
मैं फिर भी
उन सबके बीच
अपना सहज भाव बनाए रहा
क्योंकि मैंने सीखा था
कि दूसरों की दृष्टि
हमारे सत्य का मापदंड नहीं होती
मेरे जाने के बाद
शायद तुम समझ पाओगे
कि मैं दूर नहीं था
बस थोड़ा भीतर था। 
 
मेरे पास
बहुत कुछ था कहने को
पर मैंने चुना
सुनना
और सहना
आज
जब मैं नहीं हूँ
तो मेरी अनुपस्थिति
शायद तुम्हें
मेरी उपस्थिति से अधिक
महसूस होगी। 
 
तुम खोजोगे मुझे
उन अधूरे वाक्यों में
उन ख़ामोश शामों में
और उन पलों में
जहाँ मैं
बिना कुछ कहे
तुम्हारे साथ था। 
 
यदि कभी
तुम्हारी आँखें नम हो जाएँ
तो समझ लेना
वह मेरे लिए नहीं
उस सत्य के लिए है
जिसे तुमने
बहुत देर से पहचाना। 
 
मैं गया नहीं हूँ
बस तुम्हारी स्मृतियों में
धीरे से उतर गया हूँ। 
 
जहाँ अब
न कोई शिकायत है
न कोई अपेक्षा। 
 
केवल एक शांत संदेश है
कि किसी को समझने में
इतनी देर मत करना
कि वह
समझाने के लिए
शेष ही न बचे।
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

कविता

कविता-मुक्तक

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

दोहे

गीत-नवगीत

सांस्कृतिक आलेख

बाल साहित्य कविता

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

स्मृति लेख

कहानी

काम की बात

कविता - हाइकु

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

चिन्तन

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

ललित निबन्ध

स्वास्थ्य

खण्डकाव्य

नाटक

रेखाचित्र

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं