अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्त्री का मोक्ष

 

वह
जिसे संसार
सौभाग्यवती कहता रहा, 
अक्सर
अपने ही भीतर
धीरे-धीरे विलुप्त होती रही। 
उसने
सिंदूर में अपना आकाश घोला, 
चूड़ियों में अपनी इच्छाएँ बंद कीं, 
और एक दिन
अनजाने ही
अपने नाम से अधिक
किसी और के नाम में पहचानी जाने लगी। 
 
वह प्रेम करती थी
इतना
कि स्वयं को
प्रेम से बाहर कर दिया। 
उसने
अपनी नींदें बाँट दीं, 
अपनी देह
परिवार की थकानों के नाम लिख दी, 
अपने सपनों को
रसोई के धुएँ में
धीरे-धीरे राख होते देखा। 
 
और तब भी
उससे पूछा गया
तुम्हें मिला ही क्या कम है? 
 
कितनी विचित्र है यह व्यवस्था
जहाँ समर्पण को
स्त्री का स्वभाव कहा गया, 
और उसके टूटने को
उसकी नियति। 
जो स्त्रियाँ
अपने पतियों से प्रेम करती हैं, 
वे भी
कभी-कभी
रात के अंतिम प्रहर में
चुपचाप ईश्वर से कहती हैं
 
अगले जन्म में
यदि फिर स्त्री बनाओ
तो मुझे
इतना मत मिटाना
कि मैं स्वयं को ही भूल जाऊँ। 
वे मुक्ति चाहती हैं
प्रेम से नहीं, 
उस विलय से
जहाँ उनका अपना अस्तित्व
धीरे-धीरे
किसी और की परछाईंं बन गया। 
 
और जो स्त्रियाँ
प्रेम नहीं कर पाईं, 
जो अपमानों के बीच
दिन गिनती रहीं, 
जो देह पर नीले निशान
और आत्मा पर
अनकहे घाव लेकर जीती रहीं
उनकी प्रार्थना
और भी गहरी होती है। 
वे कहती हैं
हे ईश्वर, 
यदि यही बँधन है
तो मुझे जन्मों का यह चक्र
यहीं समाप्त कर दो।” 
क्योंकि
हर स्त्री
सिर्फ़ पत्नी नहीं होती, 
वह भी
एक सम्पूर्ण मनुष्य होती है
जिसके भीतर
स्वप्न होते हैं, 
एक निजी आकाश होता है, 
एक ऐसी पहचान
जो केवल किसी सम्बन्ध की परिभाषा नहीं। 
पर इस समाज ने
उसे इतना बाँटना सिखाया
कि अंत में
उसके पास
स्वयं के लिए कुछ बचा ही नहीं। 
 
वह
जीवन भर
सबकी मुक्ति का कारण बनी रही
बच्चों की चिंता से, 
पति की अव्यवस्था से, 
घर की विखंडन से
पर किसी ने नहीं पूछा
कि उसे
किससे मुक्ति चाहिए। 
उसकी सबसे बड़ी पीड़ा
मार नहीं थी, 
तिरस्कार नहीं था, 
बल्कि यह था
कि वह धीरे धीरे
अपने भीतर से ग़ायब होती रही
और किसी ने
उसकी अनुपस्थिति तक महसूस नहीं की। 
 
इसलिए
कई स्त्रियाँ
मोक्ष इसलिए नहीं माँगतीं
कि उन्हें स्वर्ग चाहिए, 
वे इसलिए माँगती हैं
कि उन्हें
फिर से स्वयं होना है। 
एक ऐसा जन्म
जहाँ प्रेम हो
पर स्वत्व भी हो, 
जहाँ साथ हो
पर समर्पण आत्महत्या न बने, 
जहाँ विवाह
बँधन नहीं
दो स्वतंत्र आत्माओं की सहयात्रा हो। 
 
और शायद
सच्चा मोक्ष भी यही है
जब स्त्री
किसी की परछाईंं नहीं, 
अपने अस्तित्व की पूर्ण रोशनी बन सके। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

कविता-मुक्तक

लघुकथा

दोहे

बाल साहित्य कविता

सांस्कृतिक आलेख

गीत-नवगीत

ललित निबन्ध

सामाजिक आलेख

चिन्तन

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

साहित्यिक आलेख

स्मृति लेख

काम की बात

कविता - हाइकु

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

व्यक्ति चित्र

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

स्वास्थ्य

खण्डकाव्य

नाटक

रेखाचित्र

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं