अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य तकनीकी

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

धरती के लिए एक कविता


(विश्व पर्यावरण दिवस पर) 

 

कंक्रीट की धमनियों में
धीरे-धीरे सूख रही है
धरती की नाड़ी। 
नदियाँ
अब भी बहती हैं, 
किन्तु उनके जल में
पहाड़ों की पारदर्शिता नहीं, 
कारख़ानों का धुआँ घुला है। 
 
वर्षा
अब ऋतु नहीं लगती, 
जैसे किसी थके हुए देवता की
अनियमित करुणा हो। 
वनों की हरियाली
मानचित्रों में बची है, 
धरती पर
उनकी जगह
लोहे, सीमेंट और विज्ञापनों ने ले ली है। 
 
मनुष्य ने
प्रगति के नाम पर
पहले वृक्ष काटे, 
फिर छाँव खोजने लगा। 
उसने
नदियों को बाँधा, 
फिर प्यास से व्याकुल हुआ। 
उसने
मिट्टी में विष बोया, 
और अन्न में स्वाद खोजता रहा। 
अब पृथ्वी की देह पर
दरारें हैं। 
मरुस्थल
धीरे-धीरे
सभ्यताओं के द्वार तक आ पहुँचे हैं। 
सूखी बावड़ियाँ
रात में
अब भी पुकारती हैं
उन हाथों को
जो कभी
जल को देवता की तरह सहेजते थे। 
तालाबों की मृत आँखों में
आकाश
अब भी उतरना चाहता है, 
पर जल नहीं बचा। 
 
प्लास्टिक
यह समय का सबसे 
चमकीला अभिशाप
नदियों की साँस में अटका है, 
गायों के उदर में, 
समुद्र की मछलियों में, 
और अंततः
मनुष्य के ही रक्त में बह रहा है। 
धरती
अब कचरे का भूगोल बनती जा रही है। 
 
एक ओर
सभ्यता के ऊँचे शिखर हैं, 
दूसरी ओर
गौरैया के लिए
एक सुरक्षित शाख़ भी नहीं। 
पक्षियों की चहचहाहट
धीरे धीरे
मोबाइल टावरों की तरंगों में खो रही है। 
नीम, पीपल, बरगद
ये केवल वृक्ष नहीं थे, 
गाँवों की स्मृति थे, 
ऋतुओं के पुरोहित थे, 
थके हुए मनुष्यों के मौन आश्रम थे। 
पर हमने उन्हें
लकड़ी की क़ीमत में तौल दिया। 
 
अब ग्रीष्म ऋतु नहीं, 
दण्ड जैसा उतरता है। 
सूर्य पहले जीवन देता था, 
अब दहकती हुई चेतावनी बन गया है। 
हिमखंडों का पिघलना
केवल बर्फ़ का टूटना नहीं, 
मनुष्य के अहंकार का इतिहास है। 
और फिर भी
आशा शेष है। 
 
जब कोई बच्चा
सूखी मिट्टी में
एक पौधा रोपता है, 
जब कोई स्त्री
आँगन में परिंडा बाँधती है, 
जब कोई किसान
रसायनों से दूर
धरती को फिर माँ की तरह छूता है
तब
पृथ्वी की धड़कन
थोड़ी और बच जाती है। 
शायद
उद्धार
किसी बड़े घोषणापत्र में नहीं, 
मनुष्य के छोटे-छोटे संयमों में छिपा है। 
 
कम उपभोग में, 
जल की एक बची हुई बूँद में, 
कपड़े के एक थैले में, 
साइकिल की धीमी यात्रा में, 
और उस वृक्ष में
जिसे कोई
अपने लिए नहीं, 
आने वाली पीढ़ियों के लिए लगाता है। 
पृथ्वी
अब भी
मनुष्य से घृणा नहीं करती। 
वह केवल
थकी हुई माँ की तरह
अपने बच्चों को देख रही है। 
 
प्रश्न यह नहीं
कि पर्यावरण बचेगा या नहीं
प्रश्न यह है
कि उसके बिना
मनुष्य
कितने दिन बचेगा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

साहित्यिक आलेख

ग़ज़ल

दोहे

बाल साहित्य कविता

नाटक

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

स्मृति लेख

व्यक्ति चित्र

गीत-नवगीत

कहानी

कविता-मुक्तक

लघुकथा

सांस्कृतिक आलेख

ललित निबन्ध

सामाजिक आलेख

चिन्तन

काम की बात

कविता - हाइकु

ऐतिहासिक

कविता - क्षणिका

किशोर साहित्य कहानी

सांस्कृतिक कथा

स्वास्थ्य

खण्डकाव्य

रेखाचित्र

काव्य नाटक

यात्रा वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

अनूदित कविता

किशोर साहित्य कविता

एकांकी

बाल साहित्य लघुकथा

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं