शिक्षक सम्मान
कथा साहित्य | लघुकथा डॉ. सुशील कुमार शर्मा15 Sep 2020
"नहीं, तुम्हें शिक्षक सम्मान नहीं मिल सकता।"
"मगर क्यों?"
"तुम योग्य नहीं हो?"
"क्या योग्यता होनी चाहिए?"
"एक अच्छा शिक्षक..."
"लोग मुझे अच्छा शिक्षक ही मानते हैं।"
"वो कैसे?"
"मेरे पढ़ाये छात्र कलेक्टर हैं डॉक्टर हैं, आईआईटी में हैं मेरी 15 किताबें प्रकाशित हैं।"
"इससे कहाँ सिद्ध होता है कि तुम अच्छे शिक्षक हो?"
"फिर कैसे सिद्ध होगा?"
"विधायक के कृपा पात्र हो?"
"पता नहीं?"
"किसी मंत्री के पी ए के रिश्तेदार?"
"नहीं।"
"शिक्षा विभाग के मुख्य ऑफ़िस में घुसपैठ है?"
"नहीं।"
"सम्मान के लिए पैसा ख़र्च कर सकते हो?"
"नहीं पैसे देकर सम्मान ख़रीदा तो फिर सम्मान का क्या मतलब।"
"बस तो सरकारी सम्मान के सपने देखना छोड़ दो, जाकर स्कूल में पढ़ाओ।"
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
सामाजिक आलेख
- करवा चौथ बनाम सुखी गृहस्थी
- गाँधी के सपनों से कितना दूर कितना पास भारत
- गौरैया तुम लौट आओ
- नब्बे प्रतिशत बनाम पचास प्रतिशत
- नव वर्ष की चुनौतियाँ एवम् साहित्य के दायित्व
- पर्यावरणीय चिंतन
- भारतीय जीवन मूल्य
- माँ नर्मदा की करुण पुकार
- वेदों में नारी की भूमिका
- व्यक्तित्व व आत्मविश्वास
- संकट की घड़ी में हमारे कर्तव्य
- हैलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ
कविता
कविता-मुक्तक
लघुकथा
कविता - हाइकु
व्यक्ति चित्र
दोहे
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य नाटक
किशोर साहित्य कविता
ग़ज़ल
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}