अबके बरस मैं कैसे आऊँ
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत डॉ. सुशील कुमार शर्मा15 Aug 2020
(रक्षाबंधन पर गीत)
अबके बरस मैं कैसे आऊँ
बाबुल का घर कैसे पाऊँ।
कुमकुम केसर सजी है थाली।
सुंदर राखी फुंदों वाली।
द्वार पे बैठी है तेरी बहना।
याद में तेरी बहते नैना।
कैसे मन को मैं समझाऊँ।
अबके बरस मैं कैसे आऊँ।
कोरोना ने रिश्ते तोड़े।
कहो कौन अब इनको जोड़े।
बंद शहर हर घर पर पहरे।
सूनी गलियाँ मन सब सहरे।
मन करता बस दौड़ी जाऊँ।
अबके बरस मैं कैसे आऊँ।
तुम हो मेरे प्यारे भैया।
माँ पापा की नाव खिवैया।
भेज रही हूँ राखी पावन।
आऊँगी मैं अगले सावन।
हर सुख तेरे सिर बँधवाऊँ
अबके बरस मैं कैसे आऊँ।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
सामाजिक आलेख
- करवा चौथ बनाम सुखी गृहस्थी
- गाँधी के सपनों से कितना दूर कितना पास भारत
- गौरैया तुम लौट आओ
- नब्बे प्रतिशत बनाम पचास प्रतिशत
- नव वर्ष की चुनौतियाँ एवम् साहित्य के दायित्व
- पर्यावरणीय चिंतन
- भारतीय जीवन मूल्य
- माँ नर्मदा की करुण पुकार
- वेदों में नारी की भूमिका
- वेलेंटाइन-डे और भारतीय संदर्भ
- व्यक्तित्व व आत्मविश्वास
- संकट की घड़ी में हमारे कर्तव्य
- हैलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
दोहे
कविता-मुक्तक
कविता - हाइकु
व्यक्ति चित्र
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
किशोर साहित्य नाटक
किशोर साहित्य कविता
ग़ज़ल
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}