चलो होली मनाएँ
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत डॉ. सुशील कुमार शर्मा1 Apr 2021
भूलकर सब वर्जनाएँ
चलो होली मनाएँ।
वास्तविकता की धरा पर
अंध सपने छोड़ कर।
भूलकर सब भूत बातें
समय का मुख मोड़ कर।
सर्जना के शिखर चढ़ कर
चलो सपने सजाएँ।
है भले घनघोर तम पर
एक दीपक जल रहा।
शूल कंटक पथ बिछे पर
तन अनवरत चल रहा।
रँग श्रम के अंग लेकर
चलो पर्वत नवाएँ।
है प्रभंजन घोर झंझा
घाव पग पग हरे हैं।
है सफलता दूर लेकिन
आस से मन भरे हैं।
प्रेम के सब रंग लेकर
चलो सूरज झुकायें।
प्रेम की रोली लगा कर
स्नेह अभिनंदन करें
कलुष मन का हम मिटायें
सोच को चंदन करें।
रंग में सब नेह डाले
चलो भूलें व्यथाएँ।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
कहानी
कविता
- आकाशगंगा
- एक पेड़ का अंतिम वचन
- कबीर छंद – 001
- कविता तुम कहाँ हो
- कविताएँ संस्कृतियों के आईने हैं
- काल डमरू
- गाँधी धीरे धीरे मर रहे हैं
- छूट गए सब
- ठण्ड
- तुम्हारे जाने के बाद
- पुण्य सलिला माँ नर्मदे
- प्रभु प्रार्थना
- प्रिय तुम आना हम खेलेंगे होली
- फागुन अब मुझे नहीं रिझाता है
- बसंत बहार
- मेरे लिए एक कविता
- वसंत के हस्ताक्षर
- शिव संकल्प
- शुभ्र चाँदनी सी लगती हो
- सखि बसंत में तो आ जाते
- सीता का संत्रास
- सुनो प्रह्लाद
दोहे
कविता-मुक्तक
सामाजिक आलेख
- अध्यात्म और विज्ञान के अंतरंग सम्बन्ध
- करवा चौथ बनाम सुखी गृहस्थी
- गाँधी के सपनों से कितना दूर कितना पास भारत
- गौरैया तुम लौट आओ
- नकारात्मक विचारों को अस्वीकृत करें
- नब्बे प्रतिशत बनाम पचास प्रतिशत
- नव वर्ष की चुनौतियाँ एवम् साहित्य के दायित्व
- पर्यावरणीय चिंतन
- भारतीय जीवन मूल्य
- माँ नर्मदा की करुण पुकार
- मानव मन का सर्वश्रेष्ठ उल्लास है होली
- वेदों में नारी की भूमिका
- वेलेंटाइन-डे और भारतीय संदर्भ
- व्यक्तित्व व आत्मविश्वास
- संकट की घड़ी में हमारे कर्तव्य
- हैलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ
बाल साहित्य लघुकथा
लघुकथा
साहित्यिक आलेख
- पुरुष सत्तात्मक समाज में स्त्री विमर्श
- प्रवासी हिंदी साहित्य लेखन
- प्रेमचंद का साहित्य – जीवन का अध्यात्म
- बुन्देल खंड में विवाह के गारी गीत
- भारत में लोक साहित्य का उद्भव और विकास
- रामायण में स्त्री पात्र
- हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास एवं अन्य भाषाओं का प्रभाव
- हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास एवं अन्य भाषाओं का प्रभाव
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
व्यक्ति चित्र
सिनेमा और साहित्य
किशोर साहित्य नाटक
किशोर साहित्य कविता
ग़ज़ल
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}